दूसरी आजादी आंदोलन के संस्थापक और महापौर पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. नीरज ने प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का वादा किया है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आए डॉ. नीरज ने संगमनगरी कैसे संवारेंगे।
दूसरी आजादी आंदोलन के संस्थापक और महापौर पद के निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. नीरज ने प्रतियोगी विद्यार्थियों के लिए मुफ्त कोचिंग का वादा किया है। सोमवार को अमर उजाला कार्यालय आए डॉ. नीरज ने संगमनगरी कैसे संवारेंगे, के सवाल पर कहा, यह शहर चंद्रशेखर आजाद, मौलवी लियाकल अली, ठाकुर रोशन सिंह और लाल पद्मधर जैसे बलिदानियों का है। इसे क्लीन-ग्रीन बनाएंगे।
विज्ञापन
तीन पहर सड़कों, गलियों की सफाई और कूड़ा डंपिंग का प्रबंध करेंगे। निगम की ओर से सस्ते दर पर हॉस्टल और मेस की सुविधा देंगे। पशुओं को खुला छोड़ने की रियायत किसी को नहीं दी जाएगी। कैटिल कॉलोनी बनाकर पशुओं को शहर से बाहर करेंगे। हर शिशु के खाते में 50 हजार रुपये जमा करेंगे। निगम की भूमि पर आवासीय योजना बसाएंगे। रोगियों के लिए फ्री एंबुलेंस और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फ्री ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराएंगे।