फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमेश पाल हत्याकांड : लेडी डॉन मुंडी पासी बोली- अतीक ने मेरे भाई को मरवाया, मैंने नहीं दी शाइस्ता को शरण

Mon, 01 May 2023 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता परवीन के फरारी काटने में लेडी डॉन मुंडी पासी के मददगार होने की खबरें सोमवार को दिन भर चलती रहीं। यह भी खबर आई कि शाइस्ता व मुंडी की तलाश में पुलिस ने कई जगहाें पर छापा भी मारा।
विज्ञापन
लेडी डॉन मुंडी पासी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता परवीन के फरारी काटने में लेडी डॉन मुंडी पासी के मददगार होने की खबरें सोमवार को दिन भर चलती रहीं। यह भी खबर आई कि शाइस्ता व मुंडी की तलाश में पुलिस ने कई जगहाें पर छापा भी मारा। उधर नाटकीय ढंग से दोपहर में लेडी डॉन ने सामने आकर बयान दिया कि शाइस्ता से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

आरोप लगाया कि उसके भाई मूलचंद की हत्या अतीक ने कराई थी जिसका शव भी बरामद नहीं हुआ। यह भी कहा कि शाइस्ता ने उमेश की हत्या से पहले उसे बहाने से मरियाडीह बुलाया था. लेकिन जब वहां उसने चुनाव का कैंप देखा तो वह चली आई। उसने दावा किया कि उस पर तीन ही मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब है कि मेयर प्रत्याशी घोषित होने के बाद कई बार जनसंपर्क के दौरान शाइस्ता का मुंडी संग वीडियो वायरल हुआ था। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर है। इससे पहले सोमवार को सोशल मीडिया पर मुंडी की एक तस्वीर भी वायरल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें