सुबह राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व ही विशेष विमान से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। सुबह 10.30 बजे के आसपास उनका विमान यहां लैंड हुआ। इस दौरान उनका स्वागत हुआ।
President Ramnath Kovind In Prayagraj : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शहर की चाभी देकर स्वागत करती प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता।
- फोटो : prayagraj
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के प्रयागराज आगमन पर मध्य वायु कमान मुख्यालय बमरौली की हवाई पट्टी पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने राष्ट्रपति को प्रयागराज की चाभी सौंपी। हालांकि शाम को दिल्ली रवानगी के दौरान राष्ट्रपति ने मेयर को शहर की चाभी वापस दे दी।
विज्ञापन
सुबह राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व ही विशेष विमान से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम लखनऊ से प्रयागराज पहुंचे। सुबह 10.30 बजे के आसपास उनका विमान यहां लैंड हुआ। इस दौरान उनका स्वागत हुआ।
स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, नीलम करवरिया, राजमणि कोल, डा. अजय भारती, प्रवीण पटेल भी शामिल रहे। इसके बाद राष्ट्रपति जब पोलो ग्राउंड पहुंचे तो यहां डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डा. महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक आदि ने स्वागत किया। शाम को राष्ट्रपति की रवानगी के दौरान उन्हें विदाई देने के लिए सीएम योगी के साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता भी पहुंची।