31 की रात से जनपद में भारी वाहनों की नो इंट्री
मौनी अमावस्या के मद्दनेजर दो फरवरी तक लागू रहेगा डायवर्जन
प्रयागराज। मौनी अमावस्या के मद्देनजर जिले में 31 जनवरी की रात से भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लग जाएगी। यह प्रतिबंध दो फरवरी तक लागू रहेगा। यही नहीं इसी जनपद से होकर गुजरने वाले भारी वाहनों का अंतरजनपदीय डायवर्जन भी इसी अवधि के लिए लागू होगा।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से बताया गया कि 31 से दो फरवरी तक जनपद में नौ स्थानों पर बनाए गए नो इंट्री प्वाइंट पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं केवाहन प्लॉट नंबर 17 के अलावा काली सड़क स्थित यातायात पुलिस लाइन के सामने व बगल और पांटून पुल वर्कशॉप पार्किंग के साथ ही दारागंज गल्ला मंडी पार्किंग में खड़े कराए जाएंगे।