Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
इनके जरिए परेड, झूंसी, अरैल, संगम नोज समेत अन्य जोन में आकाश से मेला क्षेत्र में नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्नानार्थियों की सुरक्षा के लिए घाटों पर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। यहां जल पुलिस के साथ ही पीएसी की चार फ्लड कंपनियां लगाई गई हैं। इसके अलावा एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की भी दो कंपनियों की ड्यूटी लगाई गई है। सब मिलाकर 500 से ज्यादा जवान घाटों पर तैनात किए गए हैं जिनकी ड्यूटी शिफ्टवार लगाई जा रही है।
मेला क्षेत्र में 155 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से नजर रखी जा रही है। 24 घंटे निगरानी के लिए अगले तीन दिनों तक यहां जवानों की तीन शिफ्ट में तैनाती की जा रही है। इसके अलावा मेला क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भीड़ प्रबंधन के लिए भी आईट्रिपलसी की मदद ली जा रही है। शहर क्षेत्र में लगे सर्विलांस कैमरों के जरिए भीड़ पर नजर रखी जा रही है।
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
मेले में पुलिस व पीएसी के साथ ही एटीएस की भी एक कंपनी तैनात की गई है। एसपी माघ मेला सुरक्षा राजीव नारायण मिश्र ने एटीएस की टीम के साथ शुक्रवार को संगम नोज व अन्य संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
एक दिन पहले ही आई भीड़, आज से अतिरिक्त फोर्स मौके परमौनी अमावस्या से एक दिन पहले यानी शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का रेला मेला क्षेत्र में पहुंचने लगा। सुबह आठ बजे के करीब तो हालात ऐसे हुए कि मेला क्षेत्र में वाहनों की इंट्री भी रोकनी पड़ी। हालांकि दोपहर बाद स्थित सामान्य हुई और फिर पार्किंग तक वाहनों को जाने की अनुमति दी गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि जोन के अलग-अलग जनपदों से आए कुल 30 इंस्पेक्टर समेत अन्य फोर्स को अतिरिक्त में रखा गया था। शनिवार भोर में चार बजे से इन्हें भी मुस्तैद कर दिया जाएगा।
Prayagraj News : माघ मेला।
- फोटो : अमर उजाला।
महाबीर व संगम पार्किंग पर्व पर बंद
पुलिस अफसरों ने बताया कि संगम व महाबीर पार्किंग को मौनी अमावस्या तक के लिए बंद किया गया है। पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि मेला क्षेत्र में स्थित तीन अन्य पाकिंग झूंसी में कछार, परेड में हेलीपैड व प्लाट नंबर 17 में फिलहाल वाहन पार्किंग की अनुमति दी गई है। पार्किंग फुल होने पर मेला क्षेत्र से बाहर बनाए गए अन्य पार्किगस्थलों में वाहन खड़े कराए जाएंगे।
मेले के लिए आई अतिरिक्त फोर्स भी भोर से तैनात कर दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - राजीव नारायण मिश्र, एसपी मेला सुरक्षा