फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2022: रोडवेज ने चलाईं ढाई हजार बसें, रामबाग से चलीं तीन स्पेशल ट्रेनें

Wed, 02 Feb 2022 01:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
magh mela - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर मंगलवार को रोडवेज द्वारा ढाई हजार बसों का संचालन किया गया। इस दौरान प्रयागराज रामबाग से बनारस, भटनी और गोरखपुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। एक स्पेशल प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए चलाई गई। साथ ही प्रयागराज संगम से चलने वाली कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए।
विज्ञापन



यूपी रोडवेज की बसों में सोमवार की रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ आनी शुरू हो गई। सुबह तक यहां विभिन्न स्थानों से 700 से ज्यादा बसें यात्रियों को लेकर आ चुकी थीं। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से मंगलवार को वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर रूट की बसें झूंसी से संचालित की गई।


मिर्जापुर, बांदा, चित्रकूट रूट की बसें नैनी लेप्रेशी चौराहे एवं कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, अयोध्या आदि रूट की बसें सिविल लाइंस बस स्टेशन से चलाई गईं। बस स्टेशन पर क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन भी दिन भर अफसरों के साथ डटे रहे। उन्होंने बताया कि रात दस बजे तक ढाई हजार से बसों की आवाजाही हो चुकी थी। वहीं दूसरी ओर भीड़ बढ़ने की वजह से  प्रयागराज संगम से सुबह अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई।
विज्ञापन



इसके बाद मनवार संगम, लखनऊ इंटरसिटी, सरयू एक्सप्रेस, अयोध्या पैसेंजर आदि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए। स्टेशन अधीक्षक अवधेश मणि पाठक ने बताया कि तकरीबन दो लाख रुपये के जनरल टिकट बिके। वहीं प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ सुबह ज्यादा रही। हालांकि दोपहर तक यहां सामान्य दिनों जैसी ही चहल पहल रही। इस दौरान सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश न दिए जाने से दिन में कई बार सुरक्षा कर्मियों से मुसाफिरों की बहस हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें