फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मौनी अमावस्या पर संगम में एक करोड़ लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, दिखा अद्भुत नजारा

Fri, 24 Jan 2020 08:40 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : PTI
मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और विश्वास की त्रिवेणी में भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। चाहे स्नान घाट हों या संगम के रास्ते, हर तरफ  जन ज्वार हिलोरें मारता रहा। मेला प्रशासन ने शाम तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का दावा किया। 
विज्ञापन

2 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
आधी रात दो बजे से ही संगम में आस्था का मौन स्नान आरंभ हो गया। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों से लेकर निजी वाहनों से बड़ी तादाद में श्रद्धालु संगम की ओर बढ़े। पुण्य की डुबकी लगाने के लिए लाखों श्रद्धालुओं से स्नान घाट पैक हो गए। 
विज्ञापन

3 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
चाहे लाल सड़क हो या काली सड़क या फिर झूंसी, अरैल और दारागंज से संगम की ओर से जाने वाले मार्ग। हर तरफ एक दूसरे का हाथ और गमछा थामे लोग बढ़ते रहे। कोई झंडा लेकर चल रहा था तो कोई ढोल, खझड़ी लेकर। 

4 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
संगम पर मौनी अमावस्या से स्नान का उत्साह देखते बन रहा था। भोर में पुण्यकाल लगने के साथ ही गंगा, यमुना और विवुप्त सरस्वती के संगम में डुबकी के साथ दान और ध्यान में रमे लोग रेती पर जम गए। कहीं तिल रखने की जगह नहीं थी। 
विज्ञापन

5 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
भोर से ही त्रिवेणी तट पर आस्था और आनंद का अलौकिक संगम दिखा। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगाई। प्रभारी मेलाधिकारी रजनीश मिश्र ने शाम तक एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की अधिकारिक पुष्ट की। देर शाम तक संगम पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

6 of 8
संगम में लोगों ने लगाई डुबकी - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2500 बीघा क्षेत्रफल में बसे मेले के सभी सेक्टरों मार्गों के अलावा अन्य प्वांटों पर 150 मजिस्ट्रटों ने जिम्मेदारी संभाली। मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों, प्रवेश द्वारों के अलावा स्नान घाटों पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

7 of 8
मौनी अमावस्या पर गंगा घाट पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद संगम नोज से लेकर सभी स्नान घाटों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा के दौरान हर तरफ से जयघोष होता रहा। गुलाब के फूलोंकी पंखुड़ियां लोग माथे लगाने के साथ ही घर ले जाने के लिए चुनते रहे। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर हेलीकॉप्टर से स्नानार्थियों पर फूलों की वर्षा आकर्षण का केंद्र बनी रही। संत-भक्त गंगा माता के गगनभेदी जयकारे लगाते रहे।
  • 01 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किया संगम में स्नान
  • 200 सीसीटीवी कैमरों से हुई मौनी अमावस्या स्नान की निगरानी
  • 30 स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की सुविधा
  • 28 सौ बसों का श्रद्धालुओं के लिए किया गया संचालन
  • 15 प्रवेश मार्गों से होकर संगम पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें