फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मऊआइमा रेलवे फाटक दिनभर बंद, राहगीरों को हुई दिक्कतें

Thu, 29 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा रेलवे क्रॉसिंग पर मरमति के कारण बुधवार को दिन भर जाम लगा रहा
विज्ञापन
मरम्मतीकरण कार्य के चलते बुधवार को कस्बे का रेलवे फाटक दिनभर बंद रहा। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ऐसे में लोगों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए अतिरिक्त सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे विभाग ने बुधवार को एक दिन के लिए सुबह 10 से शाम सात बजे तक फाटक संख्या 61बी बंद रखने का निर्णय लिया था। इस दौरान रेलवे ट्रैक पर मरम्मतीकरण का कार्य चलता रहा और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस तैनात रही। इस कारण कई यात्री पैदल रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर जाकर सवारी पकड़ते नजर आए।
वहीं बाइक, चार पहिया वाहन और स्कूल बसों को मजबूरी में कताई मिल के पीछे की सिंगल रोड अथवा लोकापुर और पिलखुआं मार्ग से कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। वैकल्पिक मार्ग संकरे होने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बनी रही। देर शाम रेलवे ट्रैक का काम खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें