फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हेमा मालिनी ने कहा- मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि, वहां बनना चाहिए कॉरिडोर

Wed, 22 Dec 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

प्रयागराज के परेड ग्राउंड में आयोजित मातृशक्ति महाकुंभ में हिस्सा लेने आईं मथुरा की सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी ने प्रधानमंत्री की सभा खत्म होने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने मथुरा में कॉरिडोर बनाने की मांग सरकार से की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : मातृशक्ति महाकुंभ में हिस्सा लेने पहुंची सांसद और फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर मथुरा में भी कॉरिडोर बनाए जाने की वकालत की है। प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद संवाददाताओं से हुई बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि काशी विश्वनाथ में बहुत सुंदर कॉरिडोर बना है। अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


इसलिए सबको लगता है कि मथुरा में भी कॉरिडोर होना चाहिए। संवाददाताओं ने पूछा कि क्या यह मांग वह सरकार के समक्ष उठाएंगी तो उन्होंने कहा कि यह मांग कर दी गई है। राज्यसभा सदस्य जया बच्चन द्वारा भाजपा को श्राप दिए जाने के सवाल पर हेमामालिनी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

धक्कमुक्की के बाद...
प्रधानमंत्री के मंच से उतरते हुए परेड मैदान में भगदड़ की स्थिति बन गई। कुछ ही पल में पूरा मैदान खाली हो गया। खास यह कि व्यवस्था में लगे अफसर भी गायब हो गए। इसका नतीजा रहा कि धक्का-मुक्की की शिकार सांसद हेमा मालिनी रो पड़ीं। प्रधानमंत्री के जाने के बाद हेमा मालिनी भी निकलने लगीं, लेकिन गेट पर खड़े लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें धक्के भी लगे। वहां मौजूद सिविल डिफेंस के सदस्य के सुरक्षा कर्मियों की मदद से हेमा मालिनी को भीतर ले गए। इसके कुछ देर बाद वाराणसी की नंबर प्लेट वाले वाहन से उन्हें निकाला गया ताकि, कोई पहचान न सके। सिविल डिफेंस के सदस्यों ने भीड़ नियंत्रण तथा ट्रैफिक  व्यवस्था में भी प्रशासन की मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें