फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में जसरा रेलवे क्रासिंग पर लगे जाम में फंसने से प्रसूता की मौत

Mon, 02 Nov 2020 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जसरा रेलवे क्रासिंग पर लगे भीषण जाम ने सोमवार को एक प्रसूता की जान ले ली। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर दोबारा अस्पताल जा रहे थे। गड़ी जाम में फंसी तो उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल भागे लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


 जसरा में रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम लगता है। गत दो दिनों से लगातार भीषण जाम की स्थिति बनी रह रही है। जाम के कारण क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की दो किमी तक लंबी लाइनें लग रही हैं। जिसे पार करने में लोगों को पांच-छह घंटे लग जाते हैं।

बारा क्षेत्र के पिपरांव गांव की सुशीला चौहान (25) पत्नी बृजेश चौहान का जसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात प्रसव हुआ था। सोमवार सुबह डिस्चार्ज होकर वह बच्चे के साथ घर चली गई। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घरवाले उसे लेकर अप्पे गाड़ी से सीएचसी जसरा भागे। जसरा बाजार के पहले ही गाड़ी जाम में फंस गई।
विज्ञापन


काफी देर कोशिश के बाद भी चालक गाड़ी जाम से नही निकाल पाया। इस दौरान हालत बिगड़ती देख घरवाले जसरा बाजार से एक चारपाई खरीदकर लाए और सुशीला को उस पर लिटाकर अस्पताल की ओर भागे। हालत अधिक बिगड़ने पर सुशीला को सीएचसी से कुछ पहले स्थित नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। यह सुनते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। 

स्थानीय लोगों में आक्रोश

जाम में फंसकर नवप्रसूता की मौत की घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उनके मुताबिक क्रासिंग पर आए दिन जाम लगता है। जिसमें फंसकर आम जन ही नहीं गंभीर मरीज भी घंटों परेशान होते हैं। जाम में फंसने के कारण पहले भी इस तरह के हादसे हुए हैं। लेकिन जाम की समस्या खत्म कराने के लिए न तो प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल हो रही और न ही जनप्रतिनिधि ही कोई प्रस्ताव शासन को भेजे रहे हैं। 

दोपहर में नो इंट्री खुलने से लग रहा लंबा जाम

जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर अक्सर रात को ही जाम की स्थित बनती थी, लेकिन इधर दिन में 3:00 बजे से नो एंट्री खोले जाने के कारण दिन में भी गाड़ियों का सड़कों पर मजमा लगा रहता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अमूमन जसरा रेलवे क्रॉसिंग एक बार बंद होती है तो दो ट्रेनें पास कराई जाती हैं। इस दौरान क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती हैं और रास्ता जाम हो जाता है। जिसके चलते आम लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम खुलने में घंटों लग जाते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें