फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : डिजिटल तरीके से लगेगी मास्टर साहब की हाजिरी, पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत सात जिलों में लागू होगी व्यवस्था

Fri, 17 Nov 2023 03:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 209863 टैबलेट उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति को डिजिटल करने की तैयारी शुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात जनपदों में 20 नवंबर से यह व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन
डिजिटल हाजिरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों को पूरी तरह से डिजिटलाइज करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात जनपदों में नई व्यवस्था लागू की गई है। टाइम एंड मोशन स्टडी के संबंध में शासन की तरफ से जारी निर्देश के अनुसार शिक्षक डायरी को छोड़कर आय-व्यय पंजिका समेत सभी चीजों को डिजिटलाइज किया जाना है। जिससे स्कूलों होने वाले सभी क्रियाकलापों और पंजिकाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा सके।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में 209863 टैबलेट उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति को डिजिटल करने की तैयारी शुरू हो गई है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात जनपदों में 20 नवंबर से यह व्यवस्था लागू होगी। इसमें चयनित जनपदों के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को शामिल किया गया है।

शुरुआत में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शिक्षकों के विद्यालय आने और जाने का समय दर्ज किया जाएगा। जिसे प्रधानाध्यापक प्रमाणित करेंगे। प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर से शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। जियोफेसिंग से उपस्थिति दर्ज होगी।
विज्ञापन


इसमें बच्चों के नाम, लिंग, जन्म तिथि, माता-पिता का विवरण और आधार संख्या दर्ज करना होगा। छात्र विवरण पंजिका को प्रेरणा डीबीटी ऐप के माध्यम से भरा या अपडेट किया जाएगा। बच्चों के प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन करने पर सिस्टम की तरफ से एक यूनिक पहचान संख्या तैयार हो जाएगी। जिसे प्रधानाध्यपक की तरफ से पंजिका में अंकित किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों की उपस्थिति को भी स्मार्ट फोन या टैबलेट के माध्यम से पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में बनने वाले एमडीएम की जानकारी भी प्रतिदिन इसमें दर्ज करनी होगी। इसके अलावा स्टॉक पंजिका, आय व्यय व इश्यू चेक की जानकारी, निरीक्षण पंजिका, पत्र व्यवहार पंजिका, बाल गणना पंजिका, पुस्तकालय एवं खेलकूद पंजिका को भी ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें