फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पूर्व डीजीपी और रिटायर्ड रेलकर्मी के घर से 21 लाख की चोरी, मचा हड़कंप

Thu, 21 Sep 2023 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पंडित का पूरा गांव के आद्या प्रसाद पांडेय पंजाब पुलिस में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यहां गांव में उनके बड़े भाई कामता प्रसाद पांडेय का परिवार रहता है। रात में रस्सी के सहारे आंगन में घुसे बेखौफ चोर दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब एक लाख का आभूषण उठा ले गए।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी के घर चोरी के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के पंडितकापूरा गांव में पूर्व पुलिस महानिदेशक और रिटायर्ड रेलकर्मी के घर में भीषण चोरी हो गई। बुधवार रात में घुसे बेखौफ चोरों ने नकदी सहित 21 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं रेलवेकर्मी के घर में दामाद की रखी रिवॉल्वर भी चोर उठा ले गए थे, लेकिन भागते समय दरवाजे के पास ही फेंक दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


पंडित का पूरा गांव के आद्या प्रसाद पांडेय पंजाब पुलिस में डीजीपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। यहां गांव में उनके बड़े भाई कामता प्रसाद पांडेय का परिवार रहता है। रात में रस्सी के सहारे आंगन में घुसे बेखौफ चोर दो कमरों का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से करीब एक लाख का आभूषण उठा ले गए। इसी तरह पड़ोस के रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी देव भास्कर त्रिपाठी के घर के दो कमरों का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकद और 20 लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए।

विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।
रिवॉल्वर भी ले जा रहे थे, दरवाजे पर फेंक दिया

घर में रिटायर्ड रेलवे कर्मी देव भास्कर और उनकी पत्नी उमा तिवारी ही रहती हैं। बच्चे दिल्ली में जॉब करते हैं। सुबह उमा तिवारी की नींद खुली तो घर की स्थिति अस्त व्यस्त देख अवाक रह गईं। मटिही गांव के दामाद की रिवाल्वर भी इन्हीं के घर में रखी हुई थी। चोर उसे भी उठा ले गए थे, लेकिन दरवाजे पर ही उसे फेंक कर चले गए थे। जिससे रिवाल्वर खोजबीन के दौरान मिल गई।

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस पर ग्रामीण लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा रात में पुलिस गश्त नहीं करती, जिस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इसके अलावा पड़ोस के दो घरों को चोर और निशाना बनाना चाहते थे, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना के चलते गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें