फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक हत्याकांड : परिजनों के पहुंचने से पहले शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर हंगामा, डीएम-एसएसपी से नोकझोंक

Sat, 23 Apr 2022 10:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एक ही परिवार के पांच लोगोें की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैली। उधर जानकारी पर अफसरों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में डीएम-एसएसपी समेत पुलिस व प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे सुनील से पूछताछ के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : थरवई के खैवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी से बहस करते परिजन और ग्रमीण। अमर उजाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई हत्याकांड में मारे गए लोगों के शवों को तुरंत बाद मर्चरी भेजवाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दंपति की बहू के मायकेवालों ने साजिश का आरोप लगाकर शवों को वापस घर लाने की मांग करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। डीएम-एसएसपी ने उन्हें समझाना चाहा तो उनसे भी जमकर नोकझोंक की। महिलाओं ने खरी-खोटी भी सुनाई। बाद में किसी तरह परिवार के अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया  तब जाकर वह शांत हुए।

विज्ञापन



एक ही परिवार के पांच लोगोें की हत्या की खबर जंगल में आग की तरह फैली। उधर जानकारी पर अफसरों में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में डीएम-एसएसपी समेत पुलिस व प्रशासन के तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। मृतक के बेटे सुनील से पूछताछ के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद सुनील के ससुरालवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। इनमें मृतका के भाई समेत अन्य परिजन शामिल थे।

विज्ञापन

Prayagraj News : थरवई के खैवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड के विरोध में डीएम एसएसी के सामने प्रदर्शन करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं काफी गुस्से में दिखीं
वह शव देखना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि शव मर्चरी भेजवा दिए गए हैं तो वह भड़क उठे। उन्होंने ससुरालपक्ष पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए साजिशन शव मर्चरी भेजवाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खासतौर से महिलाएं बेहद गुस्से में थीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। डीएम-एसएसपी ने समझाने की कोशिश की तो उनसे भी नोकझोंक की। आक्रोशित महिलाओं ने खरीखोटी भी सुनाई।


परिजनों की मांग थी कि शव वापस लाएं जाए और उनके देखने के बाद भी इन्हें मर्चरी भेजा जाए। इसी मांग को लेकर उन्होंने जाम लगाने की भी कोशिश की। बाद में परिवार व ग्रामीणों ने बहुत समझाया तब जाकर वह शांत हुए।


पुलिस मौके पर पहुंची तो कुसुम देवी की सांसें चल रही थीं। इस बात की भी संभावना थी कि अन्य भी कोई जीवित हो। ऐसे में तुरंत सभी को अस्पताल भेजवाया गया। जहां सभी को मृत घोषित कर दिया गया। - अजय कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें