Prayagraj News : धोबी घाट स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में की गई तोड़फोड़।
- फोटो : प्रयागराज
आरोप है कि इस दौरान कुछ हमलावरों ने फायरिंग भी की। इसकेबाद धमकाते हुए भागे निकले। हमलावरों केजाने केबाद सूचना दी गई तो पुलिस मौकेपर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें हमलावरों की तस्वीर नजर आई। लेकिन चेहरा ढका होने के कारण उन्हें पहचाना नहीं जा सका। सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक एमआई खान हैं जिन्होंने किसी से विवाद की बात से इंकार किया है। फिलहाल फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
Prayagraj News : धोबी घाट स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में तोड़फोड़ के बद छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : प्रयागराज
हालत गंभीर होने पर कर दिया था रेफर
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल कर्मचारियों ने बताया है कि दोपहर में दो बजे केकरीब कुछ लोग एक 35 वर्षीय युवक ठेले पर लादकर आए थे। जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। वह लोग युवक को भर्ती कराना चाहते थे लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। यहां तक कि अस्पताल की ही एंबुलेंस से उसे दो अन्य अस्पतालों तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस लौट आई। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने यह वारदात की।
हॉस्टल के छात्र भी थे शामिल
कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि घटना में हॉस्टल के छात्रों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल यह भी नहीं पता चल सका है कि जिस युवक को भर्ती कराने लोग दोपहर में आए थे, वह जिंदा है या नहीं। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।