फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयगराज : नकाबपोश युवकों ने अस्पताल में की तोड़फोड़, सीसीटीवी फुटेज में दिखे हमलावर

Mon, 06 Dec 2021 11:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

लोकसेवा आयोग से धोबीघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर चौराहे के पास ही अमन हॉस्पिटल स्थित है। रोज की तरह सोमवार शाम भी कामकाज चल रहा था तभी दो दर्जन से ज्यादा हमलावर अस्पताल में आ धमके। सभी के चेहरे पर नकाब थे और आते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : धोबी घाट स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में की गई तोड़फोड़। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में धोबीघाट के पास स्थित अमन हॉस्पिटल में जमकर बवाल हुआ। दो दर्जन की संख्या में घुसे नकाबपोश हमलावरों ने तोड़फोड़ करते हुए कर्मचारियों की पिटाई कर दी। कुछ युवकों ने फायरिंग भी की और अस्पताल में आग लगाने की भी कोशिश की। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बताया है कि दोपहर में हालत गंभीर होने पर मरीज को भर्ती करने से इंकार किया गया था। आशंका है कि इसी को लेकर वारदात की गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


लोकसेवा आयोग से धोबीघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर चौराहे के पास ही अमन हॉस्पिटल स्थित है। रोज की तरह सोमवार शाम भी कामकाज चल रहा था तभी दो दर्जन से ज्यादा हमलावर अस्पताल में आ धमके। सभी के चेहरे पर नकाब थे और आते ही उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी। रोकने की कोशिश पर कर्मचारी नागेंद्र यादव को पीट दिया। साथ ही मरीजों से भी अभद्रता की। अस्पताल में फर्नीचर और खिड़कियों के शीशेे आदि क्षतिग्रस्त कर दिए।

Prayagraj News : धोबी घाट स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में की गई तोड़फोड़। - फोटो : प्रयागराज
आरोप है कि इस दौरान कुछ हमलावरों ने फायरिंग भी की। इसकेबाद धमकाते हुए भागे निकले। हमलावरों केजाने केबाद सूचना दी गई तो पुलिस मौकेपर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज देखा गया जिसमें हमलावरों की तस्वीर नजर आई। लेकिन चेहरा ढका होने के कारण उन्हें पहचाना नहीं जा सका। सीओ संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अस्पताल संचालक एमआई खान हैं जिन्होंने किसी से विवाद की बात से इंकार किया है। फिलहाल फुटेज के आधार पर हमलावरों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

Prayagraj News : धोबी घाट स्थित एक प्राइवेट हास्पिटल में तोड़फोड़ के बद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज
हालत गंभीर होने पर कर दिया था रेफर
पुलिस के मुताबिक, अस्पताल कर्मचारियों ने बताया है कि दोपहर में दो बजे केकरीब कुछ लोग एक 35 वर्षीय युवक ठेले पर लादकर आए थे। जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। वह लोग युवक को भर्ती कराना चाहते थे लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रेफर कर दिया गया। यहां तक कि अस्पताल की ही एंबुलेंस से उसे दो अन्य अस्पतालों तक पहुंचाया गया। इसके बाद एंबुलेंस लौट आई। आशंका जताई जा रही है कि उन्हीं लोगों ने यह वारदात की।

हॉस्टल के छात्र भी थे शामिल
कर्मचारियों से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि घटना में हॉस्टल के छात्रों के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल यह भी नहीं पता चल सका है कि जिस युवक को भर्ती कराने लोग दोपहर में आए थे, वह जिंदा है या नहीं। उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें