नागरिक संघर्ष मोर्चा की रविवार को कर्नलगंज में हुई बैठक में गलवान में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोक सभा में वक्ताओं ने चीनी राष्ट्रपति को धोखेबाज व्यापारी बताते हुए उनके कृत्य की निंदा की। प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की गई है कि शहीदों के आश्रितों को एक-एक मकान, एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने का संकल्प लिया गया। शोक जताने वालों में पार्षद आनंद घिल्डियाल, पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद कमलेश सिंह, डॉ. शांति चौधरी, समीर चंदोला, रामजी केसरवानी, पिंटू पांडेय , फूलचंद्र, अमित सोनकर आदि शामिल रहे।