फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दौरान पर्यावरण में हुए सकारात्मक बदलाव

Sun, 21 Jun 2020 11:03 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

कोविड संक्रमण के दौरान पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव हुए हैं। महामारी के दौरान पर्यावरण और वन प्रबंधन पर आयोजित वेबीनार में यह बातें युवा प्रवर्तक बीआईटी सिंदरी की युवा प्रवर्तक डॉ. स्वाति तोमर ने कहीं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और बदलावों की सकारात्मक जानकारी दी।

विज्ञापन


पारी पुनर्स्थापना वन अनुसंधान केंद्र ( भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद देहरादून की प्रयागराज शाखा की ओर से आयोजित वेबीनार का उद्घघाटन प्रधान वन संरक्षक राजस्थान डॉ.पीवी रेड्डी ने किया। ग्रामीण मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डॉ. विश्वजीत बनर्जी ने कोविड संक्रमण और बचाव की जानकारी दी।

बीएचयू के प्रो. एएस रघुवंशी ने पर्यावरण में वन के महत्व पर प्रकाश डाला। केंद्र प्रमुख डॉ. संजय सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. कुमुद दुबे, आलोक यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी डॉ. एसडी शुक्ला एवं वैज्ञानिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संयोजन किया। केंद्र की वरिष्ट वैज्ञानिक डॉ. अनीता तोमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें