फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तीन माह के बेटे के सामने विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 19 Jun 2026 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थरवई थाना क्षेत्र के बसमहुआ गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका तीन माह का मासूम बेटा भी कमरे में मौजूद था।
विज्ञापन
विवाहिता ने की खुदकुशी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई थाना क्षेत्र के बसमहुआ गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसका तीन माह का मासूम बेटा भी कमरे में मौजूद था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के बसमहुआ गांव निवासी पुष्पा भारतीया (26) पत्नी बृजेश भारतीया शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे अपने कमरे में छत में लगे चूल्ले के सहारे फंदे से लटक गईं। कमरे की खिड़की खुली होने के कारण परिजनों की नजर अंदर पड़ी तो घटना की जानकारी हुई। विवाहिता को फंदे से लटका देख परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका सीतामढ़ी के निकट पकलोरा गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता भारत लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार पुष्पा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बृजेश भारतीया के साथ हुई थी। उसका तीन माह का एक पुत्र है। ससुराल पक्ष का कहना है कि बच्चे के जन्म के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें