फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Thu, 15 Jun 2023 12:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

करारी कोतवाली इलाके के पिपरकुंडी निवासी सुशीला देवी पत्नी संजीव ने अपनी बेटी आसमा देवी (22) की शादी 28 फरवरी 2020 को एकौरा थाना करारी निवासी सुशील कुमार के साथ की थी। लड़की की मां ने थाने में तहीरर देकर आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसकी लड़की को कम दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था।
विज्ञापन
आसमा देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी कोतवाली क्षेत्र के एकौरा गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


करारी कोतवाली इलाके के पिपरकुंडी निवासी सुशीला देवी पत्नी संजीव ने अपनी बेटी आसमा देवी (22) की शादी 28 फरवरी 2020 को एकौरा थाना करारी निवासी सुशील कुमार के साथ की थी। लड़की की मां ने थाने में तहीरर देकर आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही उसकी लड़की को कम दहेज के लिए मारा-पीटा जाता था। इसकी जानकारी आसमा देवी ने कई बार मायके वालों को दी। इस संंबंध में कई बार पंचायत भी हुई। 

14 जून को उसकी लड़की आसमा देवी को पति, सास, ससुर और देवर ने मिलकर मारा पीटा। इससे उसको काफी चोटे आई थी। रात में गला दबाकर हत्या करने के बाद मड़हे में रस्सी से शव को लटका दिया। दावा किया कि शव का पैर जमीन पर छू रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें