फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुरसेनी के प्रधान व पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान

Wed, 14 Jun 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरसेनी के प्रधान व पूर्व प्रधान का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव में प्रधान सुधीर शुक्ला व पूर्व प्रधान मनोज द्विवेदी के बीच वर्चस्व को लेकर काफी दिनों से तनाव है। सोमवार को प्रधान नेवादा में थे। तभी वहां पूर्व प्रधान भी पहुंच गए। ग्राम सभा के विकास कार्य का वीडियो बनाए जाने को लेकर दोनों के बीच झड़प होने लगी। घटना देख ब्लॉककर्मियों ने पुलिस को खबर दी। चौकी प्रभारी तिल्हापुर अवराज मौके पर पहुंचे और दोनों को कस्टडी में लेकर कोतवाली गए। वहां दोनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। इसके अलावा पूर्व प्रधान व उनके भाई शुभेंदु द्विवेदी, बेटे अमित द्विवेदी, सहयोगी अमित गौतम व अमवां गांव निवासी रिश्तेदार शिवम पांडेय और दूसरे पक्ष से प्रधानपति सुधीर शुक्ला के खिलाफ 149 का नोटिस जारी कर चेतावनी देते हुए सचेत किया गया कि यदि इनकी ओर से अपराध किया जाता है तो यह माना जायेगा कि इन्होंने पूर्व नियोजित योजना के तहत अपराध किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें