फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

High Court : फर्जी धर्म परिवर्तन प्रमाणपत्र के आधार पर की गई शादी अमान्य, 25 हजार का जुर्माना भी लगाया

Wed, 24 Sep 2025 05:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी धर्म परिवर्तन प्रमाणपत्र के आधार पर सुरक्षा की मांग में आए बालिग जोड़े की शादी को अमान्य घोषित करते हुए उन पर 25 हजार रुपये हर्जाना लगाया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फर्जी धर्म परिवर्तन प्रमाणपत्र के आधार पर सुरक्षा की मांग में आए बालिग जोड़े की शादी को अमान्य घोषित करते हुए उन पर 25 हजार रुपये हर्जाना लगाया है। साथ ही दोनों को विशेष विवाह कानून के अंतर्गत प्रयागराज में बिना धर्म परिवर्तन किए शादी पंजीकृत कराने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव ने मोहम्मद बिन कासिम उर्फ अकबर व अन्य की याचिका पर दिया है।

विज्ञापन


गाजीपुर निवासी मोहम्मद बिन कासिम उर्फ अकबर मुस्लिम और एक युवती ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचियों का कहना था कि दोनों विपरीत धर्म के हैं। अपनी मर्जी से मुस्लिम धर्म स्वीकार किया है। धर्म परिवर्तन प्रमाण-पत्र के आधार पर निकाह किया है। सरकारी वकील ने बताया कि धर्म परिवर्तन का प्रमाण पत्र फर्जी है।

इस पर कोर्ट ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाने पर 25 हजार रुपये हर्जाना लगाया है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि धर्म परिवर्तन फर्जी तो शादी भी अवैध है। क्योंकि, मुस्लिम कानून के तहत इस्लाम को मानने वालों के बीच ही निकाह का करार हो सकता है। हालांकि, संविधान दो बालिगों को अपनी मर्जी से शादी करने का अधिकार देता है। इसलिए दोनों विशेष विवाह कानून के तहत बिना धर्म बदले शादी का पंजीकरण करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें