फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News : ऊंचाहार समेत कई ट्रेनें आज से पटरी पर, तीन माह बाद चली कानपुर इंटरसिटी

Wed, 01 Mar 2023 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोहरे की वजह से निरस्त चल रही तमाम ट्रेनें बृहस्पतिवार से पटरी पर आ जाएंगी। तीन माह के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रेलवे ने फेरे कम किए थे।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे की वजह से निरस्त चल रही तमाम ट्रेनें बृहस्पतिवार से पटरी पर आ जाएंगी। तीन माह के बाद बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिन ट्रेनों के रेलवे ने फेरे कम किए थे, वह सभी ट्रेनें अब पहले की तरह एक बार फिर से चलेंगी। इस बीच बुधवार को तीन माह केे अंतराल के बाद कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन हुआ। इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू होने से दैनिक यात्रियों को खासी राहत मिली।

विज्ञापन


दरअसल कोहरे की वजह से रेलवे द्वारा पिछले वर्ष एक दिसंबर से तीन माह के लिए कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई थी। इस वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। अब बृहस्पतिवार से ऊंचाहार एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी। इसके अलावा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- कोलकाता का भी संचालन तीन मार्च से शुरू हो रहा है। प्रयागराज-बस्ती मनवार संगम एक्सप्रेस दो मार्च एवं सरयू एक्सप्रेस तीन मार्च से शुरू होगी।

साथ ही जिन ट्रेनों के फेरे कम किए गए थे, उनका संचालन भी प्रयागराज से अब दो मार्च से पहले की तरह होने लगेगा। इसमें स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, लखनऊ-आगरा फोर्ट, महाबोधि एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें