लूकरगंज के कोरोना संक्रमित इंजीनियर कई पुलिसकर्मियों के भी संपर्क में आए थे। इंजीनियर खुल्दाबाद के साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिसवालों को बिस्कुट, पानी बांटते थे। इंजीनियर के बाद उनकी पत्नी के भी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। हालांकि, अब तक किसी में कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।
इंजीनियर की जांच रिपोर्ट एक मई को पॉजिटिव आई थी। अगले दिन उनकी पत्नी को भी जांच में कोरोना से संक्रमित पाया गया। बताया जा रहा है कि खुल्दाबाद ही नहीं करेली व आसपास के अन्य इलाकों में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इंजीनियर के संपर्क में आए थे।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
सूत्रों का कहना है कि उक्त इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग शुरू करा दी गई है। राहत की बात है कि अब तक किसी भी पुलिसकर्मी में कोरोना संक्रमण से संबंधित एक भी लक्षण सामने नहीं आया है। नाम ना छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि इंजीनियर के पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। प्रकरण की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी है। आगे जैसे जैसा निर्देश होगा उस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लक्षण मिलने के बाद ही भेजा जाएगा क्वारंटीन सेंटर
इस मामले में पुलिसकर्मियों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। माना जा रहा है कि लक्षण मिलने के बाद ही उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेजने व जांच कराने संबंधी अन्य कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, खतरे की बात यह है देशभर में ऐसे कई मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें एक भी लक्षण नहीं था, लेकिन जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में इंजीनियर के संपर्क में आने के बाद एक भी पुलिसकर्मी संक्रमित हुआ होगा तो उसके जरिए संक्रमण अन्य लोगों में भी फैलने की आशंका है।