उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में शुक्रवार को भू माफियाओं के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए।
बताया गया कि दोनों पक्षों में पैसों के लेन-देन को लेकर कुछ विवाद था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग आज आपस में भिड़ गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। एसपी अभिषेक सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिविल लाइन चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर यादव को निलंबित कर दिया है।