फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

income tax raids: जनराज्य पार्टी के संस्थापक के बंगले-फ्लैट से कई अहम दस्तावेज जब्त

Thu, 08 Sep 2022 07:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सेवानिवृत्त कल्याण एवं उपकर आयुक्त हरिनाम सिंह के बेटे रविशंकर के घर-दफ्तर समेत परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक लॉकर भी खंगाले गए। न्याय नगर के बंगले में सघन छानबीन के बाद सिविल लाइंस के फ्लैट पर भी आयकर टीम ने की घंटों जांच का गई।
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोड़ों रुपये चंदा जुटाने वाली जनराज्य पार्टी के संस्थापक रवि शंकर सिंह यादव के ठिकानों पर बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जब्त कर लिए। जांच के दौरान कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ ही टीम को कुछ अवैध लेनदेन के बारे में भी जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है। एक आयकर अफसर के मुताबिक जांच की कार्रवाई अभी जारी है। इस मामले में अभी और भी चीजें मिलने की संभावना है।

विज्ञापन



जनराज्य पार्टी के संस्थापक रविशंकर सिंह यादव भारत सरकार में कल्याण एवं उपकर आयुक्त पद से सेवा निवृत्त हुए हरिनाम सिंह यादव के पुत्र हैं। हरिनाम सिंह का हाल में ही निधन भी हो चुका है। इनका धूमनगंज के न्यायनगर में करोड़ों का आलीशान बंगला है।  आयकर अफसरों की टीम बृहस्पतिवार की दोपहर बाद तक रविशंकर सिंह यादव के न्याय नगर स्थित बंगले में मौजूद रही।

टीम रविशंकर के सिविल लाइंस स्थित फ्लैट पर भी पहुंची। वहा भी आलमारी, दराज खंगाले गए। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों के बैंक लॉकर भी चेक किए गए। टीम ने वाराणसी और मऊ में भी रवि सिंह यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। कहा जा रहा है कि टीम को इन स्थानों पर चंदे के तौर पर मोटी रकम के लेनदेन का पता चला है। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताने के आग्रह पर इस कार्रवाई से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं।


इस अफसर के अनुसार आयकर टीम को जनराज्य पार्टी को चंदे में बड़ी धनराशि मिलने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद से ही आयकर टीम ने इस पार्टी के पदाधिकारियों की गतिविधियों और उनके ठिकानों पर पैनी नजर गड़ा दी। जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। इसके साथ टीम को कुछ अवैध लेनदेन के बारे में भी जानकारी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त आयुक्त के बंगले पर दो दिन खंगाले गए रिकॉर्ड
आयकर विभाग की टीम मंगलवार की रात को ही प्रयागराज आ गई थी। बुधवार भोर में पांच बजे आयकर टीम सेवा निवृत्त कल्याण एवं उपकर आयुक्त के धूमनगंज स्थित न्याय नगर के बंगले पर धमकी। रविशंकर सिंह यादव जनराज्य पार्टी की गतिविधियों का संचालन इसी बंगले से करते हैं।
 
 
बुधवार की सुबह छापेमारी और तलाशी के दौरान करीब सात बजे नौकरानी पहुंची तो टीम ने उसे एक कक्ष में कोर दिया। वह काफी देर तक वहीं रही। फिर उसे उसे जाने दिया गया। बाहर आकर नौकरानी ने आसपास के लोगों को इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। जनराज्य पार्टी के प्रयागराज, वाराणसी, मऊ और आजमगढ़ में स्थित कार्यालयों तथा पदाधिकारियों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। पार्टी के महासचिव रविशंकर सिंह यादव के पिता हरिनाम सिंह यादव को दो माह पूर्व उनका निधन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें