फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : बाबा बागेश्वर धाम दरबार में लगी कई श्रद्धालुओं की लगी अर्जी, कहा-जाओ ठीक हो जाओगे

Thu, 02 Feb 2023 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर कोई त्रिवेणी में जाकर डुबकी लगाकर पुण्य कमा लें। उन्होंने श्रद्धालुओं को पागल की संज्ञा दी। कहा कि कर्म और कृपा जरूरी है। धर्म विरोधियों के प्रति कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म विरोधियों का मुंह बंद करना जरूरी है। समस्या है तो समाधान भी मिलेगा।
विज्ञापन
मेजा के कुंवरपट्टी में लगे दरबार में पहुंचे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजा के कुंवरपट्टी में मां शीतला कृपा महोत्सव के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को बाबा बागेश्वर धाम का दरबार सजा। दरबार में श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। श्रद्धालुओं को बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने आस्था के संगम त्रिवेणी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा श्रीरामचरित मानस फाड़ने वालों की निंदा की।

विज्ञापन


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हर कोई त्रिवेणी में जाकर डुबकी लगाकर पुण्य कमा लें। उन्होंने श्रद्धालुओं को पागल की संज्ञा दी। कहा कि कर्म और कृपा जरूरी है। धर्म विरोधियों के प्रति कटाक्ष करते हुए कहा कि धर्म विरोधियों का मुंह बंद करना जरूरी है। समस्या है तो समाधान भी मिलेगा। बताया कि समस्या से मुक्ति के लिए कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहिं होई तात तुम पाहीं... का 108 बार रोज जाप करें।

Prayagraj News : बाबा बागेश्वर के दरबार में अपनी अर्जी लगाती महिला। - फोटो : अमर उजाला।

शास्त्री ने कहा कि बालाजी के दरबार में अर्जी लगाने की पद्धति पुरानी है। कहा कि यह पद्धति महर्षि वाल्मीकि की है। यहां खीरी प्रयागराज के शुभम सिंह, मध्यप्रदेश रीवा के चाकघाट निवासी रजनी सहित आधा दर्जन श्रद्धालुओं की अर्जी लगी। शुभम फौजी बनना चाहता है। मामा की समस्या दूर करने की बात कही। रजनी ने धन की कमी बताई। पितृदोष का उपाय करने की बात कही।

विज्ञापन

Prayagraj : Dhirendra Shastri - फोटो : अमर उजाला।

पोखरा नेपाल की रामपूड़ी ने भी अपनी कई समस्याएं बताईं। आचार्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने रामचरित मानस को फाड़ने वालों की निंदा की। कहा कि ऐसे लोगों को नुकसान होगा। आयोजक भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू भैया ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान कई कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। इस दौरान एसडीएम विनोद पांडेय, एसीपी विमल किशोर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें