फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गबन में शामिल मैनेजर पर होगी विभागीय कार्रवाई, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 15 Apr 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोटक महिंद्रा बैंक में 9.46 करोड़ के गबन मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बैंक मैनेजर मातंबर पांडेय पर विभागीय कार्रवाई कराने की भी तैयारी है। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ यूनियन बैंक के अफसरों को रिपोर्ट भेजेगी। जिसके लिए लिखापढ़ी की जा रही है। 
विज्ञापन


कोटक महिंद्रा बैंक की सिविल लाइंस शाखा में करोड़ों के गबन मामले में तीन दिन पहले मुख्य आरोपी अंशुमान दुबे समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें भदोही स्थित यूनियन बैंक का मैनेजर मातंबर पांडेय भी शामिल था।

पुलिस ने मातंबर समेत अन्य तीनों लोगों को गबन के रुपये मैनेज करने में अंशुमान की मदद करने का आरोपी बनाया है। मातंबर के पास से 50 हजार रुपये भी बरामद करने का दावा किया गया है। पुलिस अब मातंबर पर विभागीय कार्रवाई कराने की भी तैयारी में है।
विज्ञापन


जिसके लिए जल्द ही उसके खिलाफ यूनियन बैंक के अफसरों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीओ सिविल लाइंस वृजनारायण सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। इसी क्रम में जल्द ही गिरफ्तार किए गए मैनेजर के संबंध में एक रिपोर्ट यूनियन बैंक के अफसरों को भेजी जाएगी। 

कई बैंककर्मियों का कराया था बीमा 

प्रयागराज। कोटक महिंद्रा बैंक में करोड़ों के गबन मामले की विवेचना के क्रम में पुलिस को एक और अहम जानकारी मिली है। पता चला है कि मुख्य आरोपी अंशुमान ने बैंक के कुछ कर्मचारियों का बीमा किया था। पुलिस को आशंका है कि कहीं इसमें भी उसने गबन की रकम का इस्तेमाल तो नहीं किया था। ऐसे में पुलिस इस बिंदु को भी ध्यान में रखकर जांच मेें जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें