फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः एसआरएन में संदिग्ध भर्ती, 11 और नमूने भेजे

Wed, 15 Apr 2020 12:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

 एसआरएन अस्पताल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से संदिग्ध युवक को भर्ती किया गया है। उसका जांच का नमूना मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी 11 अन्य लोगों के नमूने भी मंगलवार को भेजे गए हैं। इसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। 10 की रिपोर्ट का इंतजार है। उधर, सोमवार को भर्ती तहसीलदार और उनके पड़ोसी की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। लिहाजा, उन्हें छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


एसआरएन में सोमवार को ही एक महिला को भी भर्ती किया गया है, उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। एसआरएन कोरोना के नोडल अफसर डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि महिला को सांस लेने में तकलीफ  है। लिहाजा, उसे अभी छुट्टी नहीं दी गई है। महिला प्रसूता है। उसे यहां कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल से लाकर भर्ती कराया गया है। बताया कि मंगलवार को जिस युवक को भर्ती किया गया है, वह कैंट क्षेत्र का है और उसे जुकाम, बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ  थी। वह ओपीडी में दिखाने आया था। डॉक्टरों ने संदिग्ध हालत देखकर उसे भर्ती कर लिया।

उधर, जिले के नोडल अफसर डिप्टी सीएमओ डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को जिन 11 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए हैं। उसमें कुछ स्वास्थ्य कर्मी हैं और कुछ बाहरी भी हैं। नौ साल की एक बच्ची की भी जांच कराई गई है।
विज्ञापन


अब तक 256 की जांच, एक पॉजिटिव
प्रयागराज। जिले में कोरोना का अब तक एक ही पॉजिटिव मामला सामने आया है। वह भी एक इंडोनेशियाई जमाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक सात इंडोनेशियाई और नौ थाईलैंड निवासियों के साथ कुल 256 लोगों की जांच हो चुकी है। 255 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को भी जांच के लिए 11 नमूने भेजे गए हैं। उनमें से भी एक की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें