फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन में आकर युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विवाह के बाद से पत्नी के मायके में रहने से दुखी एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी लाश फांसी पर लटकती देख परिजनों में रोना-पिटना मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतरकर उसे चीरघर भिजवा दिया।

विज्ञापन


थाना अतरसुइया के दारियाबाद निवासी मो.शाहिद 25 वर्ष पुत्र मो.वासिम घर के पास ही एक सैलून चलता था। करीब दो वर्ष पूर्व उसका निकाह रुखसाना से हुआ था लेकिन निकाह के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी उनको कोई संतान नहीं हुई थी। इस वजह से दोनों के बीच अनबन रहती थी और रुखसाना नाराज होकर आपने मायके में रह रही थी। शाहिद के परिजनों के मुताबिक रुखसाना के मायके में रहने की वजह से शाहिद काफी परेशान रहता था। वह कई बार उसके घर भी गया लेकिन वह वापस आने को राजी नहीं हो रही थी। इसको लेकर दोनों ही परिवारोें के बीच पिछले माह पंचायत भी हुई लेकिन कोई भी फैसला नहीं हो सका। इससे शाहिद परेशान था। परिजनों का कहना है बुधवार को रोजाना की तरह शाहिद खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। आज सुबह जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तब उसके भाई ने भीतर झांककर देखा तब वह फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे चीरघर भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि डिप्रेशन में आने की वजह से ही उसने फांसी लगाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें