फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नैनी केंद्रीय कारागार नैनी में मुलाकात के दौरान घी के डिब्बे में मोबाइल ले जाता हुआ पकड़ाया युवक

Wed, 15 Mar 2023 10:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केंद्रीय कारागार नैनी में मुलाकात के दौरान घी के डिब्बे में मोबाइल व सिम छिपाकर जाते हुए एक युवक को चेकिंग के दौरान बंदी रक्षकों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक बागपत निवासी एक बंदी से मिलने के लिए जेल गया हुआ था।
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : gettty
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कारागार नैनी में मुलाकात के दौरान घी के डिब्बे में मोबाइल व सिम छिपाकर जाते हुए एक युवक को चेकिंग के दौरान बंदी रक्षकों ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक बागपत निवासी एक बंदी से मिलने के लिए जेल गया हुआ था। घंटों पूछताछ के बाद उसे जेल प्रशासन ने नैनी पुलिस को सौंप दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक की तहरीर पर नैनी पुलिस ने युवक के खिलाफ कारागारा अधिनियम 42। 43 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार को नैनी पुलिस ने उसका चालान कर दिया।

थाना क्षेत्र के अरैल सुरियाभीट निवासी राज मिश्रा पुत्र लाल चंद्र मिश्रा सोमवार को केंद्रीय कारागार नैनी में बागपत से प्रशासनिक आधार पर यहां बंद बंदी अनिल उर्फ धनपत से मिलने गया था। मुलाकात के दौरान अपने साथ सामान में वह देशी घी का डिब्बा भी लाया था। घी के डिब्बे में वह मोबाइल फोन छिपाकर रखा था। पहले गेट में चेंकिंग के दौरान तो वह निकल गया, लेकिन दूसरे गेट पर बंदी रक्षकों ने जब डिब्बे को खोलकर चेक किया तो उसमें मोबाइल व सिम मिला। मोबाइल व सिम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और उससे घंटो पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसे एक अधिवक्ता ने घी का डिब्बा अंदर पहुंचाने के लिए कहा था। उसे नहीं पता था कि इसमें कुछ है। हालांकि जेल अधिकारियों को बातचीत के दौरान युवक संदिग्ध दिखा। जेल अधिकारियों ने इसकी नैनी पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें सौंप दिया। मामले में वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशि कांत सिंह ने युवक के खिलाफ नैनी कोवताली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किया है।

नैनी पुलिस ने युवक के खिलाफ कारागार अधिनियत 42-43 के तरह मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसका चलान कर दिया। वहींं अरैल गांव वालों ने बताया कि पकड़ा गया युवक के भाई व रिश्तेदार हत्या के मामले में नैनी जेल में बंद है। अरैल गांव में बीते पांच जुलाई को आशीष तिवारी ऊर्फ बबऊ को उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले में गांव के ही हनुमान तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और सुड़ियाभीट निवासी राजा मिश्रा जेल में बंद है।
विज्ञापन


राज मिश्र इन्हीं का रिश्तेदार है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि वह अपने रिश्तेदारों ने न मिलकर बागपत निवासी अनिल उर्फ धनपत से मिलने क्यों गया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शशि कांत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक राज बागपत निवासी अनिल उर्फ धनपत से मुलाकात करने की पर्ची लगाया था। मुलाकात के दौरान गेट नं दो में चेकिंग में उसके साथ मौजूद घी के डिब्बे में मोबाइल बारामद हुआ है। उसके खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें