फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

mamta kulkarni : छत्र चंवर के साथ पहली बार नजर आईं ममता कुलकर्णी, किन्नर अखाड़े ने बनाया है महामंडलेश्वर

Sat, 25 Jan 2025 05:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

किन्नर अखाड़े में संन्यास की दीक्षा लेने के बाद महामंडलेश्वर बनाई गईं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नया अंदाज सामने आया है। वह छत्र और चंवर के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
पहली बार छत्र चंवर के साथ नजर आईं ममता कुलकर्णी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किन्नर अखाड़े में संन्यास की दीक्षा लेने के बाद महामंडलेश्वर बनाई गईं प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का नया अंदाज सामने आया है। वह छत्र और चंवर के साथ नजर आईं। शुक्रवार को संगम के तट पर पिंडदान करने के बाद किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की मौजूदगी में उनका पट्टाभिषेक किया गया। गेरुवा वस्त्र और रुद्राक्ष का माला ममता ने धारण किया है। 

विज्ञापन


श्रीयामाई हो गया है ममता का नया नाम

जानी मानी फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने कुंभनगरी में आकर संन्यास दीक्षा ली। दीक्षा के बाद उनका नाम बदलकर अब श्रीयामाई ममतानंद गिरि हो गया। संगम तट पर उनकी संन्यास दीक्षा हुई। शाम को किन्नर अखाड़ा आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की अगुवाई में उनका पट्टाभिषेक हुआ। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ उनको अखाड़े मेंं धर्मध्वजा के नीचे पट्टाभिषेक कराया गया।

फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बृहस्पतिवार को ही महाकुंभ नगरी पहुंच गई थीं। शुक्रवार सुबह सेक्टर-16 संगम लोवर मार्ग स्थित किन्नर अखाड़ा शिविर पहुंची। इसके बाद उनकी संन्यास दीक्षा क्रियाएं आरंभ हुईं। आचार्य पुरोहित की मौजूदगी में करीब दो घंटे तक संन्यास दीक्षा हुई। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर गर्गाचार्य मुचकुंद, पीठाधीश्वर स्वामी महेंद्रानंद गिरि समेत अन्य संतों की मौजूदगी मेंं धार्मिक क्रियाएं हुईं। इसके बाद शाम को संगम तट पर पिंडदान हुआ।

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

कई हिट फिल्में दे चुकी हैं ममता कुलकर्णी

सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन (1995)’ में ममता कुलकर्णी ने बिंदिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ममता के हिस्से डांस सॉन्ग आए, जिसमें वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इसी फिल्म में उन पर एक गाना ‘गुप चुप गुप चुप’ फिल्माया गया था, जो काफी हिट साबित हुआ।  नाना पाटेकर की फिल्म ‘तिरंगा (1992)’ में भी ममता कुलकर्णी का रोल बहुत छोटा था लेकिन उन पर दर्शकों का ध्यान जरूर गया। उन्होंने फिल्म में हरीश क मंगेतर का रोल किया था।  

आशिक आवारा-वक्त हमारा है 

सैफ अली खान के अपोजिट फिल्म ‘आशिक आवारा’ में ममता नजर आईं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में ममता के किरदार का नाम ज्योति था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘वक्त हमारा है (1993)’ में ममता कुलकर्णी अक्षय कुमार के किरदार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आईं। यह एक रोमांटिक, एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में वह अक्षय के साथ रोमांस और गानों में डांस करती हुईं ज्यादा दिखीं। 

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी - फोटो : पीटीआई

इन फिल्मों के लिए भी किया जाता है याद

ममता कुलकर्णी फिल्म ‘क्रांति वीर (1994)’ का भी हिस्सा थी, इसमें वह अतुल अग्निहोत्री की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखीं। फिल्म में नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं फिल्म ‘बाजी (1995)’ में भी ममता कुलकर्णी आमिर खान के साथ नजर आईं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। 

फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)’ में ममता कुलकर्णी अक्षय कुमार के साथ दिखीं। इस फिल्म वह अक्षय कुमार के किरदार का लव इंट्रेस्ट बनी थीं। सनी देओल की घातक में ममता कुलकर्णी ने स्पेशल डांस नंबर किया था, जिसके बोल थे-‘कोई आए तो ले जाए’। फिल्म के साथ-साथ यह गाना भी हिट हुआ। 

चाइना गेट- छुपा रुस्तम 

साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाइना गेट’ में ममता कुलकर्णी ने संध्या नाम की लड़की का रोल किया था। इस फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह जैसे उम्दा कलाकार नजर आए थे। संजय कपूर स्टारर फिल्म ‘छुपा रुस्तम (2001)’ में भी ममता ने अभिनय किया। यह एक रोमांटिक, थ्रिलर फिल्म थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें