राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला न्यायालय स्थित स्थाई लोक अदालत में सदस्यों के रिक्त पदों पर ममता गुप्ता और रमेश मालवीय को नामित किया है। सदस्य की नियुक्ति राज्यपाल के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव ज्योत्सना शर्मा ने की है।
जिला न्यायालय स्थित स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष मार्कण्डेय राय ने बताया कि अदालत में सदस्य का पद रिक्त था। कोरम पूरा न होने के कारण प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। राज्यपाल के आदेश से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सदस्य पद पर ममता गुप्ता और रमेश मालवीय को नामित किया है। जिन्हाेंने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सदस्यों के नामित होने से स्थाई लोक अदालत में सुनवाई शुरु हो गई है। और प्रकरण की सुनवाई के बाद निस्तारण हो रहा है। नामित सदस्य ममता गुप्ता इसके पूर्व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य और चाइल्ड वेलफेयर की चेयरमैन रह चुकी है। सदस्य रमेश मालवीय हाईकोर्ट में निबंधक रह चुके है।