फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में भैंस धोने गए मामा-भांजे की डूबने से मौत, घर में कोहराम 

Tue, 11 Aug 2020 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
क्षेत्र के सेमरी तालुका पुरवा का मजरा सनात का पूरा गांव में सोमवार को गांव के पास में ही तालाब में भैंस को धोने के लिए गए मामा-भांजे की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


सनात का पूरा गांव निवासी केवला प्रसाद पाल का बेटा राजकुमार (18) अपने भांजे सत्यम (10)निवासी महेवा पश्चिम पट्टी, डांडी, नैनी के साथ सोमवार को गांव के तालाब में भैंसों को धोने गए थे। वहां भैंस गहरे पानी में चली गईं। जिन्हें निकालने के लिए मामा भांजा दोनों तालाब में उतर गए और गहरे पानी में जाने की वजह से डूब गए।

घरवालों को पता चला तो वह चीखते हुए मौके पर पहुंच गए। गांव के लोग जुटे। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक में दोनों की मौत हो चुकी थी। पता चलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा किया और परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही सौंप दिया।
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि सत्यम अपनी मां के साथ रक्षाबंधन के दिन अपने ननिहाल गया था। मामा- भांजा दोनों अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें