पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ चला है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजनों की भी शुरुआत हो चली है। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए भीड़ उमड़ रही है। देश के हर हिस्से से शिष्यों की मंडलियां बाबाओं के शिविरों में पहुंच रही है।
कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन देखने के लिए भीड़ लग रही है। ढोल-मंजीरे गूंजने लगे हैं। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई देने लगी है। भारतीय संस्कृति और आस्था के महापर्व कुंभ मेले में साधु-संतों से जुड़े 13 अखाड़ों की पेशवाई और पावन तिथियों पर शाही स्नान इस महामेले को और दिव्य और भव्य बनाता है।
आज महाकुंभ का चौथा दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:
- विश्व हिन्दू परिषद केन्द्रीय समिति की बैठक विहिप की शिविर में 11 बजे से
- स्वदेशी जागरण मंच की ओर तीन दिवसीय कार्यशाला 11 बजे से सेक्टर एक परेड ग्राउण्ड में आयोजित होगी।
- प्रजापिता ब्रह्म कुमारी के सेक्टर 5 स्थित शिविर में ब्रह्मकुमारी विवि के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा का 50वां स्मृति दिवस पर सुबह 9 बजे से कार्यक्रम
- सच्चा बाबा आश्रम अरैल संगम आरती साढ़े पांच बजे होगी।
- भागवत कथा का प्रवचन भक्ति वेदांत नगर काशी सेक्टर नम्बर 16 में होगा।
- कुंभ मेला के सेक्टर सात दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के शिविर का उद्घाटन 11 बजे।
- स्वदेशी कैंप लाल सड़क सेक्टर एक में मेहंदी एवं श्रृंगार ज्ञान प्रतियोगिता।
- जीयर स्वामी के शिविर में स्वामी रामभद्राचार्य का प्रवचन दोपहर दो बजे से।
- सेक्टर 13 स्थित साईं मां के शिविर सत्संग ध्यान मेंं विदेशी भक्तों की अध्यात्मिक क्लास।
- उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सेक्टर एक के परेड मैदान में नमामि गंगे की विभिन्न परियोजनों की प्रदर्शनी का 4.30 बजे उद्घाटन करेंगे। इसके बाद 5.00 बजे कुंभ मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।