फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी से जुड़े स्थान घुमाएगी भारत दर्शन गांधी ट्रेन

Mon, 02 Jan 2017 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से गुजरात में महात्मा गांधी से जुड़े स्थानों का दर्शन कराने के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। खास यह है कि भारत दर्शन गांधी नाम की यह ट्रेन महात्मा गांधी से जुड़े गुजरात के स्थलों का भ्रमण तो कराएगी ही साथ ही नागेश्वर एवं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी इस दौरान यात्रियों को कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी का आठ रात एवं नौ दिन का यह पैकेज जनवरी के अंतिम सप्ताह का है।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी की  ‘भारत दर्शन गांधी’ ट्रेन में 30 जनवरी 2017 से 07 फरवरी 2017 तक अहमदाबाद, द्वारिका, नागेश्वर, सोमनाथ, पोरबंदर एवं राजकोट ले जाया जाएगा। स्लीपर श्रेणी की इस ट्रेन में प्रति यात्री 7530 रुपये का किराया निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नॉन एसी बस द्वारा तथा संबंधित स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी की ओर से ही रहेगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक इस ट्रेन में बैठने की सुविधा वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, दिल्ली एवं जयपुर  स्टेशन से उपलब्ध होगी। यात्री ज्यादा होने पर ट्रेन इलाहाबाद भी लाई जा सकती है। इसकी बुकिंग इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय एवं वेबसाइट से की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें