महाकुंभ में यूपी कैबिनेट की बैठक में मौजूद सीएम योगी समेत अन्य मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला।
अरैल में भी एक पुल को मंजूरी
सीएम योगी ने कहा कि हेतापट्टी से सलोरी तक गंगा पर पुल बनेगा, अरैल में भी एक पुल को मंजूरी दी गई है। वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी मिली है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव पास हुआ है।
प्रयागराज, वाराणसी और आगरा के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं। इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे... पिछले एक हफ्ते में 9.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई है... प्रयागराज नगर निगम प्रयागराज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए बॉन्ड जारी करेगा..."