फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, पिता हुए भावुक

Wed, 11 Feb 2026 03:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ-2025 में सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची।
विज्ञापन
मोनालिसा भोंसले, महाकुंभ वायरल गर्ल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ-2025 में सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित होटल में अपनी पहली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची। इस दौरान उनके साथ अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी और डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


फिल्म में मणिपुरी युवती की मुख्य भूमिका निभा रही मोनालिसा ने कहा कि उन्हें प्रयागराज आकर ऐसा लग रहा है जैसे एक बेटी मां से मिलने आई हो। प्रयागराज से ही मेरे फिल्मी दुनिया का सफर शुरू हुआ और आज जब मैं सोचती हूं तो लगता है कि सपना देख रही हूं। वहीं, मोनालिसा के पिता भावुक होकर बोले भगवान ऐसी बेटी सबको दे।

फिल्म में राज का किरदार निभा रहे प्रयागराज निवासी सहकलाकार अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मोनालिसा मेहनती लड़की है। छह महीनों में हिंदी सीखना इतना आसान नहीं था। उसके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने बताया कि फिल्म को बनाने में लगभग 10 करोड़ का खर्च आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें