फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : पंचायती अखाड़े के नगर प्रवेश में दिखा संतों का शाही अंदाज, तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र

Sun, 12 Jan 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की पेशवाई के साथ महाकुंभ में सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई हो गई है। सभी अखाड़ों के संत अपने शिविरों में पहुंच गए हैं। महाकुंभ स्नान की शुरुआत सोमवार को पौष पूर्णिमा के साथ होगी। पहला शाही स्नान मंगलवार 14 जनवरी को होगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन
उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदासीन बड़ा पंचायती अखाड़े के संतों ने बड़े ही सज धज और शाही अंदाज में नगर प्रवेश (पेशवाई) की। नगर प्रवेश यात्रा में साधु और संतों के साथ नागा संन्यासी हाथ में तलवार, भाला, बर्छा, गदा और तुरही लेकर प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। बड़ी संख्या में संत ऊंट, हाथी और घोड़े पर सवार रहे। उन्हें देखने के लिए भीड़ उमड़ी रही। दोपहर पेशवाई शुरू होने के पहले ही बरसात होने लगी। इसके चलते कुछ विलंब हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में फोर्स और घुड़सवार सैनिक तैनात रहे। इसी के साथ सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई खत्म हो गई। सभी अखाड़े के महाकुंभ में अपनी छावनी में पहुंच गए हैं। पेशवाई में राष्ट्रभक्ति का भी तड़का दिया गया। सौ फीट से अधिक लंबा तिरंगा संतों के साथ भक्त लेकर चल रहे थे।

विज्ञापन

उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल संत। - फोटो : अमर उजाला।
उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल संत। 

उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी।

उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी।
विज्ञापन

उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला।
उदासीन अखाड़े की पेशवाई में शामिल झांकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें