परमार्थ निकेतन में आएंगे 200 से अधिक विदेशी
महाकुंभ में परमार्थ निकेतन में विदेशी कल्पवास करने आने लगे हैं। 200 के करीब विदेशियों के आने की संभावना है। जो आ गए हैं उनकी दिनचर्या गंगा स्नान के साथ शुरू होगी। वह न केवल ध्यान लगाएंगे बल्कि यज्ञ, हवन, योग, ध्यान व गंगा आरती का भी आनंद लेंगे। यहां 52 कमरे व 48 टेंट सिटी का इंतजाम इनके लिए किया गया है। जो आ गए हैं वह गंगा स्नान के साथ सुबह-शाम कथा का भी आनंद ले रहे हैं।
महाकुंभ मेले में तकरीबन बीस देशों के दो लाख विदेशी श्रद्धालुओं के गंगा में स्नान करने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी तक जो पुलिस, खुफिया एजेंसियाें, पर्यटन, एयरपोर्ट और विभिन्न माध्यमों से इनपुट प्राप्त हुआ है उसके अनुसार तकरीबन दस हजार विदेशी श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। - विजय किरण आनंद, मेलाधिकारी महाकुंभ प्रयागराज