फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : टेंट सिटी में ठहरेंगे प्रवासी भारतीय, विशेष क्रूज से करेंगे भ्रमण

Thu, 19 Dec 2024 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ओडिशा के भुवनेश्वर में आठ से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है। इसके बाद प्रवासी भारतीय संगम भ्रमण के लिए आएंगे। 13 को पौष पूर्णिमा तथा 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शाही स्नान है। ऐसे में 11 एवं 12 जनवरी को प्रवासी भारतीयों के संगम आने की बात कही जा रही है। अभी तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
महाकुंभ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनवरी में आने वाले प्रवासी भारतीयों के स्वागत तथा संगम भ्रमण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्हें आधुनिकतम सुविधाओं वाले टेंट सिटी में रखा जाएगा तो विशेष क्रूज एवं वाहन से संगम भ्रमण कराया जाएगा।

विज्ञापन


ओडिशा के भुवनेश्वर में आठ से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है। इसके बाद प्रवासी भारतीय संगम भ्रमण के लिए आएंगे। 13 को पौष पूर्णिमा तथा 14 जनवरी को मकर संक्रांति का शाही स्नान है। ऐसे में 11 एवं 12 जनवरी को प्रवासी भारतीयों के संगम आने की बात कही जा रही है। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

मेला प्रशासन की ओर से प्रवासी भारतीयों के भ्रमण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इनके रुकने की व्यवस्था आधुनिकतम सुविधाओं वाले टेंट सिटी में की जाएगी। खान-पान का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से भी इन्हें भारतीयता से रूबरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें निषादराज एवं कस्तूरबा क्रूज से संगम तथा आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कराया जाएगा। ये दोनों क्रूज महाकुंभ में आने वाले सिर्फ विशिष्ट अतिथियों के लिए होंगे। इसके अलावा प्रवासी भारतीयों को विशेष तरह के ई-वाहन से भी महाकुंभ नगर का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए 30 ई-वाहन अयोध्या से मंगाए गए हैं।

प्रवासी भारतीय महाकुंभ आने वाले तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों से वार्ता भी करेंगे। इसके लिए भी विशेष इंतजाम होंगे। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि आठ से 10 जनवरी तक प्रवासी सम्मेलन है। इससे पहले या बाद में इनके यहां आने की उम्मीद है। महाकुंभ नगर भ्रमण तथा उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें