प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों के साथ बैठक कर ली जानकारी
दशाश्वमेध मंदिर में पूजन करने के बाद सीएम योगी का काफिला मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा है। यहां पर मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करके महाकुंभ की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने तैयारियों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा, नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ सांसद प्रवीण पटेल, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्षवर्धन, दीपक पटेल, महापौर गणेश केसरवानी आदि हैं।
दशाश्वमेध घाट पर गंगाजी का पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएम योगी ने अधिकारियों से मेले की तैयारियों के बारे में चर्चा की। बैठक में महाकुंभ के कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद हैं। प्रोजेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को परियोजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें रिवर फ्रंट, नागवासुकि मंदिर घाट पर हुए कार्यों के साथ, दारागंज, संगम क्षेत्र, अलोपीबाग फ्लाईओवर से लेकर पांटून पुल निर्माण आदि के बारे में जानकारी दी गई।
आई ट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला।
आई ट्रिपल सी में अधिकारियों के साथ बैठक की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आई ट्रिपलसी में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महाकुंभ के तहत शहर और संगम तट पर चल रहे कार्यों का जायया लिया।
एसआरएन अस्पताल का लिया जायजा
सीएम योगी ने न्यू ओपीडी ब्लॉक और बर्न वार्ड का जायजा लिया। यहां पर चल रहे अन्य कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन के चलते मरीजों और तीमारदारों का प्रवेश रोक दिया गया था। इसको लेकर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री के जाने के बाद मरीजों को आने की अनुमति दी गई। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में मुख्यमंत्री के आगमन पर एक घंटे से ही ट्रामा सेंटर के बाहर मरीजों को रोक दिया गया था। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।