फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महाकुंभ में इस्कॉन के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, 22 टेंट जले, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

Fri, 07 Feb 2025 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

महाकुंभ में सेक्टर 18 में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्काॅन) के शिविर के पास शुक्रवार को करीब 11 बजे आग लग गई। आग किचन में लगी इसके बाद तेज हवा चलने के चलते पूरे शिविर में फैल गई।
विज्ञापन
महाकुंभ के सेक्टर 18 में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में सेक्टर 18 में अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्काॅन) के शिविर के पास शुक्रवार को करीब 11 बजे आग लग गई। आग किचन में लगी इसके बाद तेज हवा चलने के चलते पूरे शिविर में फैल गई। देखते ही देखते आश्रम के वीआईपी टेंट सिटी से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। चीख पुकार करते हुए लोग बाहर भागने लगे। सूचना पाकर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

विज्ञापन


ओल्ड जीटी रोड स्थित महाकुम्भ नगर में शुक्रवार को स्वामी हरिहरानंद और सुखदेवानंद के शिविर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल महाकुम्भ के फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।





विज्ञापन
Trending Videos

महाकुंभ में सेक्टर 18 में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
20 से 22 टेंट जलकर राख 

चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा ने बताया कि आग इस्कॉन क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे 20 से 22 टेंट जल गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकलकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई कर आग को फैलने से रोक लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तरी झूंसी के जोनल पुलिस ऑफिसर, एडिशनल एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, स्थानीय पुलिस और मेला मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।
विज्ञापन

महाकुंभ सेक्टर 18 में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
131.48 करोड़ के वाहन व उपकरणों को किया गया डिप्लॉय

महाकुंभ में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए इस बार योगी सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र में 50 फायर स्टेशन और 20 फायर पोस्ट बनाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 4,300 फायर हाइड्रेंट तैनात किए गए हैं। महाकुंभ को अग्नि दुर्घटना रहित क्षेत्र बनाने के लिए योगी सरकार ने विभाग को 66.75 करोड़ का बजट आवंटित किया है, जबकि विभागीय बजट 64.73 करोड़ है। इस प्रकार, कुल 131.48 करोड़ रुपये की लागत से वाहन व उपकरणों को महाकुंभ मेला में अग्नि जनित दुर्घटनाओं से सुरक्षा के लिए डिप्लॉय किया गया है।

इतना ही नहीं अलग-अलग प्रकार के 351 से अधिक अग्निशमन वाहन और 2000 से अधिक ट्रेंड मैनपावर को डिप्लॉय किया गया है। प्रत्येक अखाड़ों के टेंट्स को फायर फाइटिंग इक्विप्मेंट्स से भी लैस किया गया है। यहीं नहीं, मेले की शुरुआत से पूर्व एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ दर्जनों मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया, जिसका हादसे को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें