फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: मेले में आज से बाहरी गाड़ियां प्रतिबंधित, पुलिस ने बताया वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग ठिकाना

Fri, 24 Jan 2025 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Mahakumbh Mela News: यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन
महाकुंभ मेले में लगा भीषण जाम। file - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Maha Kumbh Mela: महाकुंभ में शुक्रवार से बाहरी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। यातायात प्रभारी अमित ने बताया कि शनिवार व रविवार को गणतंत्र दिवस की छुट्टी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


जौनपुर-प्रयागराज मार्ग 

  • अगर आप जौनपुर की तरफ से प्रयागराज आ रहे हैं तो आपको सहसों से गारापुर होते हुए आना होगा। चीनी मिल पार्किंग झूंसी और पूरेसूरदास पार्किंग गारा रोड पर वाहनों को पार्क करना होगा। 

वाराणसी-प्रयागराज मार्ग 

  • वाराणसी से प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में आने के लिए कनिहार रेलवे अंडरब्रिज से शिवपुर उस्तापुर पार्किंग, पटेल बाग, कान्हा मोटर्स पार्किंग में वाहनों को पार्क करना होगा। 

मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग 

  • मिर्जापुर मार्ग से आ रहे हैं तो देवरख उपरहार और सरस्वती हाईटेक पार्किंग तक आने की अनुमति रहेगी। वहीं, रीवा मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नैनी एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट और नव प्रयागम पार्किंग एरिया में पार्क कराए जाएंगे। 

कानपुर-प्रयागराज मार्ग 

  • कानपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन नवाबगंज, मलाक हरहर, सिक्सलेन होते हुए बेली कछार और बेला कछार एक या दो में पार्क कर सकेंगे। 

कौशाम्बी-प्रयागराज मार्ग 

  • कौशाम्बी मार्ग से शहर में प्रवेश होने वाहन नेहरु पार्क व एयरफोर्स मैदान पार्किंग में अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। 

प्रतापगढ़-लखनऊ-प्रयागराज मार्ग

  • प्रतापगढ़ और लखनऊ की ओर से आने वाले बेली कछार व बेला कछार दो तक वाहनों को पार्क कराया जाएगा। यहां से ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों से आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें