फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मौनी अमावस्या पर 184 स्पेशल ट्रेन चलाएगा पूर्वोत्तर रेलवे, जारी किया गया शेड्यूल

Thu, 23 Jan 2025 09:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के मौके पर 27 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट एवं गोमती नगर स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिए कुल 16 मेला विशेष स्पेशल तथा वापसी यात्रा के लिये कुल 14 मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौनी अमावस्या पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने 184 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है। 27 जनवरी से 31 जनवरी के बीच पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी रेलवे स्टेशन से बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट आदि स्टेशनों के लिए स्पेशल ट्रेनें संचालित की जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मौनी अमावस्या के मौके पर 27 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट एवं गोमती नगर स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिए कुल 16 मेला विशेष स्पेशल तथा वापसी यात्रा के लिये कुल 14 मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। 28 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़, दोहरीघाट, गोमती नगर, काठगोदाम एवं कासगंज स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी स्टेशन के लिए 23 और वापसी में झूंसी और रामबाग से 21 ट्रेनें चलेंगी।

इसी तरह 29 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़ एवं दोहरीघाट स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिए 23 मेला एवं वापसी यात्रा के लिए कुल 24 मेला स्पेशल चलेंगी। 30 जनवरी को बनारस, भटनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम, छपरा, आजमगढ़ एवं दोहरीघाट स्टेशन से प्रयागराज रामबाग तथा झूंसी के लिए कुल 21 और वापसी में भी 21 ट्रेनें चलेंगी। वहीं, 31 जनवरी को 07 और वापसी में 14 ट्रेनें इन दोनों स्टेशनों से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें