फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ में दुश्मन भी होंगे एक: संगम में डुबकी लगाने आ रहे 73 देशों के राजनयिक, रूस-यूक्रेन के राजदूत भी आएंगे

Sat, 25 Jan 2025 06:53 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, महाकुंभ नगर

सार

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ये सभी राजनयिक नाव से संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे।
विज्ञापन
महाकुंभ नगर संगम तट पर स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु की भारी भीड़. - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ नगर में 73 देशों के राजनयिक संगम में डुबकी लगाएंगे। रूस और यूक्रेन के राजदूत भी इस ऐतिहासिक महाआयोजन में शामिल होंगे। मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने पुष्टि की है कि राजनयिक एक फरवरी को आ रहे हैं। 

विज्ञापन

आनंद ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जापान, अमेरिका, रूस, यूक्रेन, जर्मनी, नीदरलैंड, कैमरून, कनाडा, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड और बोलीविया सहित कई देशों के राजनयिक महाकुंभ में भाग लेंगे। खास बात यह होगी कि इस मौके पर रूस और यूक्रेन के राजदूत भी एक साथ डुबकी लगाएंगे। बता दें कि इन दोनों देशों के बीच लंबे समय से जंग जारी है। 
विज्ञापन

सामने आ रही जानकारी के मुताबिक ये सभी राजनयिक नाव से संगम नोज पहुंचेंगे और पवित्र संगम में डुबकी लगाएंगे। इसके बाद वे अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे, जिसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र में महाकुंभ के बारे में जानेंगे। विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारी राजनयिकों के यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें