पहले के मुकाबले काफी बेहतर व्यवस्था
राजस्थान के मुरारीलाल शर्मा, जो पहले भी कई बार कुंभ मेलों में आ चुके हैं उन्होंने बताया कि इस बार का महाकुंभ पहले से कहीं अधिक सुव्यवस्थित है। उन्होंने कहा कि सफाई से लेकर कानून व्यवस्था तक, हर चीज में सुधार दिख रहा है। इतनी विशाल भीड़ के बावजूद हर काम सुचारू रूप से चल रहा है। जयपुर की नमिता ने सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस और अर्धसैनिक बलों का व्यवहार बहुत ही सहयोगी और दोस्ताना है। वे श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता कर रहे हैं।
योगी जी के नेतृत्व में ऐतिहासिक महाकुंभ
लखीमपुर जिले की राधा ने उत्साहपूर्वक कहा कि हमारे सीएम योगी ने अद्भुत व्यवस्था की है। इतनी भीड़ के बावजूद सबकुछ व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। ऐसा प्रबंधन पहले कभी नहीं देखा। पुलिसकर्मी भी श्रद्धालुओं को भाई-बहन की तरह सहयोग कर रहे हैं। जयपुर की माया शर्मा ने कहा कि इस बार की व्यवस्थाएं पहले के मुकाबले कई गुना बेहतर हैं। मोदी और योगी जी ने बहुत अच्छा काम किया है। हम सभी का पूरा समर्थन उन्हें है।
सरकार की व्यवस्था को श्रद्धालुओं का समर्थन
महाकुंभ 2025 में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि योगी सरकार ने महाकुंभ की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए हर आवश्यक पहलू पर विशेष ध्यान दिया है। यातायात, सुरक्षा, सफाई और स्नान घाटों की बेहतरीन व्यवस्था के चलते श्रद्धालु निश्चिंत होकर आस्था के इस महासंगम में शामिल हो रहे हैं।