फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025 : सीएम योगी आज परखेंगे मौनी स्नान एवं प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी, यह है शेड्यूल

Sat, 25 Jan 2025 06:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस दौरान वह योगी महासभा के शिविर में जाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या स्नान तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री आज फिर तीर्थनगरी आएंगे और महाकुंभ नगर में करीब पांच घंटे रहेंगे। इस दौरान वह योगी महासभा के शिविर में जाने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मौनी अमावस्या स्नान तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री एक सप्ताह के भीतर ही शनिवार को तीसरी बार आएंगे। उन्होंने 19 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान की तैयारियों की समीक्षा की थी। साथ ही शंकराचार्य संगम अन्य संतों से मुलाकात की थी। इसके बाद 22 जनवरी को पूरे मंत्रीमंडल के साथ संगम स्नान किया था। साथ ही कैबिनेट की बैठक हुई थी।

अब शनिवार को वह फिर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर अरैल में करीब 11:30 बजे उतरेगा। इसके बाद वह पांटून पुल से होते हुए योगी महासभा के शिविर में जाएंगे। फिर कल्याण सेवा आश्रम में जाएंगे। मुख्यमंत्री दिन में करीब तीन बजे सेक्टर 18 में विश्व हिंदू परिषद की ओर से आयोजित संत सम्मेलन में शामिल होंगे। वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 29 जनवरी को होने वाले मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर्व की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा एक फरवरी को उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पांच फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा 10 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होगा। मुख्यमंत्री इनके कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। इसके बाद वह करीब साढ़े चार बजे अरैल से हेलिकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें