फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महाकुंभ में झारखंड से लाकर जाली नोट खपाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेले में झारखंड के तीन युवकों ने नकली नोट खपाने की कोशिश की। इनमें से एक तो पकड़ लिया गया, लेकिन उसके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए युवक के कब्जे से दो जाली आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना सेक्टर-6 में नागवासुकि मंदिर के पास हुई। हाथरस के मुरसान कोतवाली के नई बस्ती निवासी गोपाल शर्मा नागवासुकी मंदिर के पास सेक्टर-6 में प्रसाद की दुकान चलाते हैं। उनके दो कर्मचारी धोनी व राहुल बैठते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से 1:00 के बीच दुकान पर तीन युवक आए। इनमें से एक ने धोनी, जबकि दूसरे ने राहुल को 500 का नोट थमाया और 50 रुपये का सामान लेकर 450 वापस ले लिए। इसी दौरान तीसरे ने 500 का एक नोट उन्हें थमाया और 50 का सामान मांगा।
नोट देखकर उन्हें इसके जाली होने का शक हुआ। इस पर जैसे ही उन्होंने उसे युवक से पूछताछ शुरू की तो तीनों भागने लगे। इस दौरान कर्मचारियों की सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम अकबर सेठ निवासी अमानत (पलास गाछी) थाना लदा लगोर जिला साहेबगंज (झारखंड) बताया।
विज्ञापन

यह भी बताया कि मौके से भाग निकलने वाले उसके साथियों में हलीम निवासी प्यारेपुर थाना लदा लगोर (साहेबगंज) झारखंड व दूसरे का नाम जितिन मंडल निवासी कठुल वाड़ी जि. साहेबगंज (झारखंड) है। पकड़े गए युवक की जेब से दो फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए। एक पर फोटो तो उसी का था, लेकिन नाम भजन मंडल लिखा हुआ था।
दूसरे जाली आधार कार्ड पर देव कुमार मंडल लिखा हुआ था। तीनों ने जो 500 के नोट थमाए, उनमें से दो नोटों का नंबर एक ही था। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। इसके बाद तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी डीके शर्मा ने बताया कि एक आरोपी अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें