दो बख्तरबंद वाहन, रोज नए रूट पर गश्त
माेर्चों के साथ ही शहर में सुरक्षा के लिए दो बख्तरबंद वाहनों से भी सशस्त्र जवान अलग-अलग रूटों पर लगातार गश्त कर रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि शहर से मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले छह रास्तों पर दो-दो घंटे के लिए बख्तरबंद वाहनों से पुलिसकर्मियों की गश्त ड्यूटी लगाई गई है। शहरियों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित होने का अहसास दिलाने के लिए यह कवायद की जा रही है।
अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमा पर भी चेकपोस्ट
शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों में स्थित अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय सीमाओं पर भी चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां शिफ्टवार 24 घंटे तैनात रहकर पुलिसकर्मी निगहबानी कर रहे हैं। मप्र सीमा पर काेरांव, शंकरगढ़ व खीरी में 13 अंतरराज्यीय जबकि एयरपोर्ट, मऊआइमा, फूलपुर, हंडिया व मेजा में 15 अंतरजनपदीय चेकपोस्ट बनाए गए हैं।