फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मालगाड़ी हादसे के बाद निरस्त हुई महाबोधि, लेट आईं ट्रेनें, परेशान हुए यात्री

Wed, 21 Sep 2022 11:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बुधवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय से धनबाद के लिए मालगाड़ी का खाली रैक जा रहा था। इसी बीच वह बिहार के कुम्हउ स्टेशन के पास रैक बेेपटरी हो गया। सूचना मिलते ही दीनदयाल उपाध्याय  के साथ ही प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हावड़ा-दिल्ली रूट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर कुम्हउ स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह साढ़े छह बजे मालगाड़ी के 20 वैगन पटरी से उतर जाने की वजह से रेल संचालन अस्त व्यस्त हो गया। इससे बिहार से प्रयागराज की तरफ आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें घंटों लेट हो गईं। इस दौरान रेलवे ने गया से नई दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया। ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन



बुधवार सुबह दीनदयाल उपाध्याय से धनबाद के लिए मालगाड़ी का खाली रैक जा रहा था। इसी बीच वह बिहार के कुम्हउ स्टेशन के पास रैक बेेपटरी हो गया। सूचना मिलते ही दीनदयाल उपाध्याय  के साथ ही प्रयागराज स्थित कंट्रोल रूम में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में संबंधित रूट की कई ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया। प्रयागराज आने वाली हावड़ा-मुंबई मेल, नेता जी एक्सप्रेस, सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस आदि  ट्रेनें डेहरी ऑन सोन, गया आदि जगहों पर रोक ली गईं।


इस दौरान गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस एवं कुछ अन्य ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। वहीं हादसे की वजह से हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस 9.30 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस पुर 2.20 घंटे, सियालदाह-अजमेर 2.00 घंटे, हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस 8 घंटे, हावड़ा-मुंबई मेल 5.40 घंटे तक विलंबित रहीं। 
विज्ञापन



ये ट्रेनें बदले मार्ग से चलीं
पूर्व मध्य रेलवे के कुम्हउ स्टेशन के पास हुई घटना के बाद अप और डाउन की 14 ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया गया। इसमें प्रयागराज आने वाली भी ट्रेनें शामिल रहीं। इस दौरान हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस, पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस को डेहरी ऑन सोन-गढ़वा लिंक केबिन-गढ़वा-चोपन-चुनार के रास्ते चलाया गया। हावड़ा- नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस आसनसोल-पटना, आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस,  कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस पटना आसनसोल के रास्ते प्रयागराज जंक्शन भेजी गई। इंदौर- हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, कालका-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस, हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल -हावड़ा एक्सप्रेस , भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस का संचालन गया-डेहरी ऑनसोन-चोपन-चुनार के रास्ते हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें